Homeभागलपुर सिटीकहलगांव विधानसभा के विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, विधायक शुभानंद मुकेश...

कहलगांव विधानसभा के विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, विधायक शुभानंद मुकेश ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bhagalpur News। कहलगांव विधानसभा के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को भागलपुर जिला अतिथि गृह, में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक शुभानंद मुकेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रीय विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में चल रही योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी योजनाओं के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में कई विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUIDCO) के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए और आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और बुडको द्वारा संचालित नगर विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विकास कार्यों की प्रभावी समीक्षा करते हुए आगे की ठोस रणनीति तय की गई, ताकि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा और रफ्तार मिल सके। विधायक ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे संवेदक नहीं, बल्कि जनता के हित में कार्य करें, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
15 %
3.2kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular