HomeUncategorizedभागलपुर में युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी परिवार सहित फरार;...

भागलपुर में युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी परिवार सहित फरार; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Bhagalpur News: भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। साहेबगंज चर्च रोड पर 22 वर्षीय कुंदन यादव उर्फ बुच्चो यादव को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। रॉड से की गई इस निर्मम पिटाई में युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक कंपनी यादव का बेटा था और पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

इस वारदात का आरोप पड़ोसी शंकर महतो पर लगाया गया है, जो घटना के तुरंत बाद अपने परिवार के साथ फरार हो गया। जैसे ही हत्या की खबर फैली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और माहौल भयभीत हो गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

कुंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी शंकर महतो और उसके परिवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के कठोरतम प्रावधानों के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और इलाके में इस जघन्य हत्या को लेकर आक्रोश का माहौल है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
75 %
5.3kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular