Homeधर्ममाघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अजगैविनाथ की उत्तरवाहिनी गंगा में...

माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अजगैविनाथ की उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

सुल्तानगंज (भागलपुर)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम पूरी तरह शिवमय हो गया। हर हर महादेव और जय मईया पार्वती के गगनभेदी जयकारों से अजगैविनाथ नगरी गूंज उठी। बिहार और झारखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान–पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का वास गंगा जल में होता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के साथ अहले सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर मिथिलांचल से आए हजारों कांवरिए भी अजगैविनाथ धाम पहुंचे। कांवरियों ने गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल लिया और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल एवं वाहनों से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाटों पर बेरिकेडिंग की गई, एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती की गई। वहीं थानाध्यक्ष मृत्युंजय के नेतृत्व में गंगा घाट से लेकर पूरे शहर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस मौके पर अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने माघी पूर्णिमा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मद्देनज़र अजगैविनाथ मंदिर में रंग-रोगन और भव्य सजावट की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

माघी पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अजगैविनाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने एक बार फिर सुल्तानगंज को आस्था की राजधानी बना दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79 %
6.6kmh
100 %
Sun
25 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular