Bhagalpur News: भागलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एकचारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मोहनपुर गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई रात में वाहन जांच और गश्ती अभियान के दौरान की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मोहनपुर गांव में कुछ लोग एकत्र होकर गोलीबारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कहलगांव-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तुरंत मौके पर छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश मंडल, राजेश कुमार, ज्योतिष मंडल, हरिकेतन मंडल और रोहित कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराध फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बड़ी मोहनपुर में अवैध हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, पुलिस ने दो देसी कट्टा किया बरामद
भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र में रात के गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई; बजरंग बली मंदिर के पास से हथियार और खोखा बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
24.7
°
C
24.7
°
24.7
°
79 %
6.2kmh
100 %
Mon
36
°
Tue
34
°
Wed
31
°
Thu
33
°
Fri
32
°


