Homeभागलपुर सिटीऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से सम्मानित डॉ. अजय कुमार सिंह का अंग की धरती...

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से सम्मानित डॉ. अजय कुमार सिंह का अंग की धरती पर भव्य स्वागत

भागलपुर, 14 सितम्बर: जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह को हाल ही में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन में “बेस्ट कम्युनिटी इम्पेक्ट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। रविवार को जब वे अंग की धरती पर लौटे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट से लेकर भागलपुर आगमन तक जगह-जगह समर्थकों और समाजसेवियों ने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। शहर में निकाली गई स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डॉ. सिंह के स्वागत में युवाओं और बुजुर्गों दोनों में उत्साह देखने को मिला।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि पूरे अंग प्रदेश और बिहार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी और जरूरतमंदों की सेवा ही उनका संकल्प है और यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा देता है।

जीवन जागृति सोसायटी वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। डॉ. सिंह के नेतृत्व में संस्था ने हजारों जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंग प्रदेश के व्यक्ति को सम्मान मिलना गर्व की बात है। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे समाजसेवा की राह पर और अधिक मजबूती के साथ काम करते रहेंगे। उनके इस सम्मान ने भागलपुर और पूरे अंग क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
42 %
3.7kmh
30 %
Fri
33 °
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
30 °
Tue
35 °

Most Popular