Homeभागलपुर सिटीशाहकुंड बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाओ अभियान में दर्जनों...

शाहकुंड बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाओ अभियान में दर्जनों अवैध दुकान-मकान ध्वस्त

Bhagalpur News: भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शाहकुंड बाजार में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों दुकान और मकानों को बुलडोजर के जरिए हटाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण शाहकुंड बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन तय समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती दिखाते हुए पीला पंजा चलाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

मौके पर मौजूद शाहकुंड के प्रभारी अंचलाधिकारी जतिन कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
75 %
5.3kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular