Homeभागलपुर सिटीपीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, दो और...

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, दो और शातिर गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसानों के खातों से उड़ाए जा रहे थे पैसे — लैपटॉप, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद

Bhagalpur News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर गिरोह के खिलाफ भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में दो और शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार साह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों का केवाईसी लंबित बताकर एक गिरोह फर्जी तरीके से खाते खोलकर राशि की निकासी कर रहा है। इस मामले में साइबर थाना भागलपुर कांड संख्या 20/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी तथा साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के दौरान 02 मार्च 2026 को दो और आरोपियों — राजकुमार दास और दीपक शर्मा — को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके ठिकानों से 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड, 04 बैंक पासबुक और 03 चेकबुक सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी इस कांड में दो अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या केवाईसी अपडेट के नाम पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
62 %
5.6kmh
4 %
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular