Homeभागलपुर सिटीताड़ी के पैसे पर खूनी बवाल: भागलपुर में युवक की सीने में...

ताड़ी के पैसे पर खूनी बवाल: भागलपुर में युवक की सीने में चाकू मारकर हत्या, तीन लोग गंभीर घायल

Bhagalpur News: भागलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ताड़ी के पैसे को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक गांव में एक नशेड़ी युवक ने ताड़ी का पैसा मांगने पर युवक की सीने में चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान एकवारी चौधरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना में मृतक का भाई चुनना चौधरी और भतीजा अंकित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नशे में खुद को “इलाके का बॉस” बताकर किया हमला

घायल अंकित कुमार ने बताया कि आरोपी वासुकी मंडल ताड़ी (नीरा) पीने आया था। ताड़ी पीने के बाद वह नशे में धुत हो गया और पैसे देने से इनकार करने लगा। आरोपी ने खुद को इलाके का “बॉस” बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट हुई, जिसे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया।

लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी फिर लौटा और दोबारा गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने एकवारी चौधरी के सीने में चाकू घोंप दिया, जो आर-पार निकल गया।

अस्पताल पहुंचते ही मौत, आरोपी भी घायल

गंभीर हालत में घायल एकवारी चौधरी को सन्हौला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की भी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वासुकी मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
51 %
4.3kmh
91 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular