HomeSportsBihar News: विश्व पुलिस गेम्स में बिहार की सपना कुमारी ने लहराया...

Bihar News: विश्व पुलिस गेम्स में बिहार की सपना कुमारी ने लहराया परचम

तीरंदाजी की तीन श्रेणियों में जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

Patna: बिहार की बेटी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की जवान सपना कुमारी ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलबामा) में चल रहे 21वें विश्व पुलिस गेम्स में देश और राज्य का नाम रोशन किया है। भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली सपना ने तीरंदाजी की तीन श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। सपना कुमारी ने फील्ड आर्चरी और 3डी आर्चरी में स्वर्ण पदक, जबकि टारगेट आर्चरी में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम फहराया।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बिहार और भारत के खेल क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। खेल विभाग, बीएसएफ और राज्य प्रशासन ने सपना के साहस, समर्पण और मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सपना कुमारी का यह प्रदर्शन सुरक्षा बलों में कार्यरत खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनेगा। यह सिद्ध करता है कि अनुशासन, मेहनत और जुनून से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सपना कुमारी की जीत न केवल बिहार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देशभर की महिलाओं और सुरक्षा बलों में कार्यरत खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार और खेल संस्थान उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए आगे के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।


सपना कुमारी की जीत न केवल बिहार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देशभर की महिलाओं और सुरक्षा बलों में कार्यरत खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार और खेल संस्थान उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए आगे के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
75 %
5.3kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular