Homeभागलपुर सिटीBhagalpur के औद्योगिक क्षेत्र में स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की...

Bhagalpur के औद्योगिक क्षेत्र में स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

3.6 ग्राम स्मैक, 3900 रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद — गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा आरोपी

Bhagalpur News: भागलपुर के
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर एक अपराधी को 3.6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में डीआईयू टीम और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान मीरा चौक के पास से आरोपी अरविंद कुमार (पिता – फूदो मंडल, ग्राम – मीराचक, थाना – औद्योगिक क्षेत्र, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.6 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन तथा 3900 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामदगी
स्मैक – 3.6 ग्राम
मोबाइल फोन – 02
नकद राशि – ₹3900
इस कार्रवाई में डीआईयू प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
59 %
3.2kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
43 °
Mon
37 °

Most Popular