Homeभागलपुर सिटीBhagalpur News: एग्जाम देने निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,...

Bhagalpur News: एग्जाम देने निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

भागलपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे 18 वर्षीय युवक अभिनव कुमार उर्फ आशीष की मौत हो गई। यह दुर्घटना गोराडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब वह बाइक से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहा था और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक युवक की पहचान ग्राम चांदनी, थाना धनकुंड निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष कटिहार में किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

टक्कर लगने के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

इधर, गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
78 %
4.1kmh
0 %
Sat
24 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
38 °

Most Popular