Homeपॉलिटिक्सBhagalpur News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जीविका कैडरों का प्रशिक्षण...

Bhagalpur News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जीविका कैडरों का प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदाता सत्यापन को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

भागलपुर के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने की। इस प्रशिक्षण सत्र में जीविका के विभिन्न कैडरों—प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी मोबिलाइज़र—ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जन-संपर्क और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि समयबद्ध तरीके से सभी योग्य मतदाताओं का मतदाता सूची में सत्यापन कार्य पूरा किया जा सके। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जीविका दीदियों और उनके परिवारों का 100% सत्यापन हर हाल में किया जाए और कोई भी नाम छूटने न पाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि जीविका की जमीनी पहुँच और नेटवर्क का उपयोग कर पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता और शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित करना है, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया मजबूत हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर आयुक्त भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, डीआरडीए निदेशक और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79 %
6.6kmh
100 %
Sun
25 °
Mon
36 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular