Homeभागलपुर सिटीBhagalpur News: बबरगंज थाना में एसिड अटैक पीड़ितों को लेकर विधिक जागरूकता...

Bhagalpur News: बबरगंज थाना में एसिड अटैक पीड़ितों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), भागलपुर की ओर से बबरगंज थाना परिसर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों को नालसा (एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2016 के तहत उपलब्ध कानूनी सहायता, मुआवजा एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी देना था।

इस अवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर्स और पुलिस पदाधिकारियों ने नागरिकों को नालसा (यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों की पीड़ित/जीवित महिलाओं के लिए मुआवजा योजना, 2018) तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में बबरगंज थाना प्रभारी रवि शंकर, एसआई  शुभम कुमार, एएसआई  अनिशा राज, पैनल एडवोकेट अवधेश सिन्हा, एवं पैरा लीगल वालंटियर  प्रशांत रॉय ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने एसिड अटैक पीड़ितों को मुआवजा अधिनियम, कानूनी सहायता एवं उनके पुनर्वास के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि एसिड अटैक जैसी घटनाओं में पीड़ितों को समय पर न्याय, आर्थिक सहायता और सामाजिक पुनर्वास उपलब्ध कराना कानूनी सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इस संबंध में नालसा योजना-2016 एवं अन्य संबंधित योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

डालसा द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा, जिसके तहत जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। इसी के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग विधिक सेवाओं का लाभ उठा सकें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
66 %
3.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °

Most Popular