Homeभागलपुर सिटीभागलपुर नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला, जहानाबाद में संभालेंगी डीडीसी का...

भागलपुर नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का तबादला, जहानाबाद में संभालेंगी डीडीसी का पद

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम की नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का स्थानांतरण जहानाबाद कर दिया गया है, जहां वे अब उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अहम जिम्मेदारी संभालेंगी। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. प्रीति के योगदान को याद किया ।

सम्मान और सराहना का भावुक पल

समारोह में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने डॉ. प्रीति को अंग वस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। डॉ. प्रीति के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “भागलपुर नगर निगम को सुशासन, पारदर्शिता और दक्ष प्रबंधन का जो मार्गदर्शन डॉ. प्रीति ने दिया, वह यादगार रहेगा।”

सभी कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर नगर निगम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे और उन्होंने डॉ. प्रीति के साथ काम करने के अनुभव को प्रेरणादायक बताया। समारोह में वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर, निगम पार्षद पंकज गुप्ता, संजय सिंहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने डॉ. प्रीति को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और भागलपुर में उनके कार्यकाल को ईमानदारी, प्रतिबद्धता और विकासोन्मुख सोच का प्रतीक बताया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
51 %
4.3kmh
91 %
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
30 °
Fri
33 °

Most Popular