Homeधर्मभागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला, बजरंगबली की...

भागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला, बजरंगबली की पिंडी तोड़ी गई, तनाव का माहौल

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत तमौनी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अराजक तत्वों ने एक प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला कर वहां स्थापित बजरंगबली की पिंडी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं, धार्मिक स्थल के पास लगे तुलसी के पौधों को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कैंप कर रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से दोबारा पिंडी की स्थापना कर दी है, लेकिन बार-बार ऐसी घटनाओं से लोग आशंकित और सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी धार्मिक स्थल को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे यह आशंका गहराती जा रही है कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश की जा रही है।

स्थानीय निवासी राजीव रंजन ने बताया कि “यह सिर्फ मूर्ति या तुलसी का पौधा नहीं था, यह हमारी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ऐसी हरकतें माहौल बिगाड़ने के इरादे से की जाती हैं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे गांव में सतर्कता बनाए हुए है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
29 %
4.7kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
37 °
Tue
31 °
Wed
36 °
Thu
33 °

Most Popular