Bhagalpur News: भागलपुर में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Gopal Mandal हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया, जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से हथियार लेकर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा और विभिन्न स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के एक वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो की सत्यता क्या है, वीडियो कब और कहां का है, तथा जिस हथियार को लहराया जा रहा है वह लाइसेंसी था या नहीं।
गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब गोपाल मंडल का नाम हथियार को लेकर विवाद में आया हो। इससे पहले विधायक रहते हुए वे पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital (मायागंज अस्पताल) में हथियार के साथ पहुंचे थे, जिसे लेकर उस समय भी काफी विवाद हुआ था।
इधर, सिटी डीएसपी Ajay Choudhary ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होलिका दहन में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर केस दर्ज
भागलपुर पुलिस ने जांच शुरू की, वीडियो की सत्यता और हथियार लाइसेंसी था या नहीं — हर पहलू की हो रही पड़ताल
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
37.2
°
C
37.2
°
37.2
°
11 %
6.4kmh
44 %
Tue
36
°
Wed
35
°
Thu
33
°
Fri
37
°
Sat
39
°


