Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में नहीं होगी गैस-पेट्रोल की किल्लत: DM डॉ. नवल किशोर चौधरी...

भागलपुर में नहीं होगी गैस-पेट्रोल की किल्लत: DM डॉ. नवल किशोर चौधरी और SSP का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों को होगी जेल

मुख्य सचिव की बैठक के बाद भागलपुर प्रशासन अलर्ट मोड पर। ​DM ने जनता को दिलाया भरोसा: 24 घंटे काम कर रही है विशेष टीम। ​SSP प्रमोद कुमार यादव की चेतावनी: सोशल मीडिया पर गलत जानकारी दी तो होगी कार्रवाई।

Bhagalpur News: बिहार में क्राइसिस मैनेजमेंट की उच्चस्तरीय बैठक के बाद भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP)  प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से जिले में ईंधन और गैस की उपलब्धता की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी तरह की आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।

DM का जनता को संदेश: “घबराएं नहीं, आपूर्ति रहेगी सुचारू”

​संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम 24 घंटे काम कर रही है। आम जनता से मिलने वाली हर छोटी-बड़ी शिकायत का तुरंत निष्पादन किया जा रहा है। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी।”

गैस और तेल कंपनियों के साथ लगातार समन्वय

​जिलाधिकारी ने बताया कि वे स्वयं तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें कर रहे हैं। आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) में कोई बाधा न आए और स्टॉक की कमी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की ‘पैनिक सिचुएशन’ या अराजकता से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।

SSP की दो टूक: “अफवाहबाजों की खैर नहीं”

​वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि जिले में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। SSP ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से गलत जानकारी फैलाकर अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
41 %
1.7kmh
54 %
Mon
43 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
43 °

Most Popular