Homeबिहारमुख्यमंत्री ने किया आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, धर्मशाला निर्माण...

मुख्यमंत्री ने किया आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, धर्मशाला निर्माण का किया शिलान्यास

Patna News: महावीर कैंसर संस्थान परिसर में आयोजित एक भावपूर्ण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आचार्य स्व. किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संस्थान परिसर में बनने वाली “आचार्य किशोर कुणाल धर्मशाला” के शिलापट्ट का भी अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक समर्पित समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं धार्मिक चेतना के वाहक थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्शों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री  किरेन रिजिजू, उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री  अशोक चौधरी, सांसद  संजय कुमार झा, सांसद  शांभवी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  दिलीप कुमार जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल की धर्मपत्नी विनीता कुणाल और उनके पुत्र शायन कुणाल भी मंच पर उपस्थित रहे। राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम., और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अवकाश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

धर्मशाला निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई पहल को सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे कैंसर संस्थान में इलाज हेतु आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने में सुविधा होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.6kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular