Homeबिहारमुख्यमंत्री ने पटना जिले में एक साथ कई विकास योजनाओं का किया...

मुख्यमंत्री ने पटना जिले में एक साथ कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा – जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना जिले के अथमलगोला और बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने कई महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धियों की सौगात जनता को दी।

अथमलगोला में नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अथमलगोला में ₹20.13 करोड़ की लागत से निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, आवासीय परिसर और सोलर पैनल से युक्त तीन मंजिला आधुनिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भवन की सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि यह कार्यालय जनता को बेहतर सेवा देने में सहायक होगा।

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ₹45.90 करोड़ की लागत से निर्मित ओबीसी कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय में 520 छात्राओं के लिए छात्रावास, शिक्षकों के लिए आवास और खेल मैदान की भी व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देंगी।

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान और अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बाढ़ में ₹72.79 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का उद्घाटन किया। इस संस्थान में चार मंजिला भवन, आधुनिक लैब्स, छात्रावास और 150 किलोवाट के सोलर पैनल की व्यवस्था है। इसके अलावा ₹24.70 करोड़ की लागत से तैयार 100 बेड वाले अत्याधुनिक अनुमंडलीय अस्पताल भवन का भी उद्घाटन हुआ जिसमें सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं।

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण – उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ेगा

मुख्यमंत्री ने बहादुरपुर के पास बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण और आमजन से संवाद

पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद, जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
15 %
3.2kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular