Homeबिहारचलती कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गई पूरी गाड़ी...

चलती कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गई पूरी गाड़ी — बाल-बाल बचे तीन लोग

Banka News: धोरैया प्रखंड अंतर्गत घोघा–पंजवारा स्टेट हाईवे (एसएच 84) पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बेलडीहा और अहिरो गांव के बीच एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

घटना उस समय हुई जब कार सवार भागलपुर से गोड्डा की ओर जा रहे थे। कार के मालिक, अमित कुमार (निवासी: बूढ़ानाथ चौक, भागलपुर) ने बताया कि, “चलती गाड़ी में अचानक एसी ने काम करना बंद कर दिया। जैसे ही मैंने कार रोकी, इंजन की ओर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में कार ने आग पकड़ ली।”

कार में सवार अन्य दो लोग भी किसी तरह पीछले दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस दौरान कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से धू-धू कर जलने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

जांच के आदेश: प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular