Patna News: पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस 15202 टूटी पटरी से गुजर गई। घटना नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड के बीच हुई, जहां लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से बेतिया की ओर रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर लोको पायलट को इंजन में असामान्य झटका महसूस हुआ। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बताया जा रहा है कि इंजन और एक-दो कोच क्षतिग्रस्त पटरी से गुजर चुके थे।
संदेह होने पर चालक और गार्ड ने नीचे उतरकर ट्रैक की जांच की, तो पाया कि एक स्थान पर रेल पटरी टूटी हुई है। सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रेन से नीचे उतर आए। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और पीडब्ल्यूआई (Permanent Way Inspector) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार लोको पायलट की सतर्कता नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पटरी टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बड़ा रेल हादसा टला: टूटी पटरी पर दौड़ी बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी, लोको पायलट की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जानें
नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड पर पटरी टूटने से मची अफरा-तफरी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन; डेढ़ घंटे बाद मरम्मत कर सुरक्षित रवाना
Bhāgalpur
clear sky
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
13 %
2.9kmh
0 %
Sat
29
°
Sun
39
°
Mon
39
°
Tue
40
°
Wed
41
°


