Homeभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मधुसूदनपुर में दो शातिर अपराधी हथियारों के...

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मधुसूदनपुर में दो शातिर अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Bhagalpur News: भागलपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव  के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मधुसूदनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार 08 फरवरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कद्रिया चौक के पास एक अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभुति यादव, पिता–अजय यादव, साकिन–भतोड़िया, थाना–मधुसूदनपुर को कद्रिया चौक के पास से एक देशी पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी शक्लदेव यादव, पिता–घोघन यादव, साकिन–भतोड़िया, थाना–मधुसूदनपुर को उसके घर से एक देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। प्रभुति यादव के विरुद्ध मधुसूदनपुर थाना में वर्ष 2021 से 2025 के बीच आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं शक्लदेव यादव भी पूर्व में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और कुल नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular