Homeबिहारदिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, मायागंज अस्पताल में भर्ती

दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, मायागंज अस्पताल में भर्ती

Crime News: बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल की पहचान और घटना का विवरण

घायल व्यवसायी की पहचान सबलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल शाह के रूप में की गई है। वे रोजाना की तरह अपनी ज्वेलरी की दुकान के लिए घर से निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाबूलाल पर धारदार हथियार से कमर, कंधे और चेहरे पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पत्नी जुली देवी ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें चार अलग-अलग जगहों पर चाकू मारा, जिससे शरीर से काफी खून बह गया।

पहले से रची गई थी साजिश?

परिजनों और पड़ोसियों को आशंका है कि हमलावरों को बाबूलाल के पास नगद पैसे होने की जानकारी पहले से थी, इसलिए उन्होंने पहले से घात लगाकर हमला किया। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल 30 वर्षों से रोज दुकान पर जाते थे, लेकिन ऐसी घटना पहले कभी नहीं घटी।

इलाज और पुलिस कार्रवाई

घायल को पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बाबूलाल को काफी खून बह गया है और इलाज जारी है

वहीं, पंजवारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी।

परिवार में डर का माहौल

घटना के बाद बाबूलाल शाह का पूरा परिवार सदमे और दहशत में है। पत्नी जुली देवी ने बताया,

हर रोज की तरह दुकान गए थे, कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। किसी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया है।

घटना ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना को जन्म दिया है। व्यापारी वर्ग ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular