Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: तीन बच्चों की मां ने मंदिर में रचाई...

भागलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: तीन बच्चों की मां ने मंदिर में रचाई जबरन शादी, युवक बोला- ‘मैं प्यार नहीं करता’

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के कंपनीबाग इलाके में बीती रात एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तीन बच्चों की मां ने जबरन एक युवक से मंदिर में शादी कर ली, जबकि युवक बार-बार शादी से इनकार करता रहा। इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामला समाजिक दबाव में शादी तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, निशा नाम की महिला, जो मूल रूप से दिल्ली में काम करती थी, और भागलपुर के कुंदन दास के बीच पिछले पांच वर्षों से जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते की भनक जब निशा के पति को लगी तो उसने उसे छोड़ दिया। इसके बाद निशा अपने तीन बच्चों के साथ कुंदन के पास रहने लगी। निशा का सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है।

हालांकि, कुंदन दास का कहना है कि वह निशा से प्रेम नहीं करता और उसने कभी शादी के लिए सहमति नहीं दी। कुंदन के अनुसार, वह सिर्फ मानवीय आधार पर निशा की मदद कर रहा था। उम्र में पांच साल बड़ी निशा से विवाह करने को लेकर कुंदन लगातार इनकार करता रहा, लेकिन निशा उस पर दबाव बनाती रही। इसी वजह से कुंदन पिछले कुछ दिनों से लगातार गायब रह रहा था।

बीती रात जब निशा अचानक कुंदन के घर पहुंची तो विवाद बढ़ गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और समाजिक दबाव में दोनों को मंदिर ले जाकर जबरन शादी करवा दी। इस दौरान कुंदन लगातार कहता रहा कि वह निशा से शादी नहीं करना चाहता, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
15 %
3.2kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular