Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

भागलपुर में EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

भागलपुर: विधानसभा चुनावों की पूर्व तैयारियों के तहत भागलपुर जिला प्रशासन ने बुधवार को ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का उद्घाटन किया। इस सेंटर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में फीता काटकर किया।

यह केंद्र आगामी चुनाव की घोषणा तक नियमित रूप से कार्यरत रहेगा। इसका उद्देश्य आम जनता को ईवीएम और वीवीपैट के कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा पारदर्शी और जागरूक चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता और विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के केंद्रों की भूमिका अहम है।

ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्टों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही डीएम ने इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उद्घाटन समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार समेत कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
15 %
3.2kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular