Homeबिहारसबका सम्मान–जीवन आसान: गृह सचिव प्रणव कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों को...

सबका सम्मान–जीवन आसान: गृह सचिव प्रणव कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों को मिला त्वरित न्याय का भरोसा

पटना, 02 फरवरी: सात निश्चय–3 के तहत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को गृह विभाग द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में यह जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे से 01:00 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

जनसुनवाई के दौरान गृह सचिव ने एक-एक कर सभी मामलों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर प्रणव कुमार ने कहा कि “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में इस योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को 11:00 से 01:00 बजे तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 बजे नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इन जनसुनवाइयों में विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव एवं विशेष सचिव स्वयं फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देते हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
21 %
1.1kmh
0 %
Fri
23 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °

Most Popular