Bhagalpur News: सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर बम धमकी से दहशत का माहौल बन गया है। पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद अब भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल जांच जारी है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई सामने आ पाएगी।
भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर प्रशासन
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
35.8
°
C
35.8
°
35.8
°
10 %
4.5kmh
0 %
Sat
37
°
Sun
39
°
Mon
39
°
Tue
40
°
Wed
41
°


