Homeभागलपुर सिटी"नाथनगर में बाढ़ के बीच मगरमच्छ का आतंक, 5 लोग घायल, बच्चे...

“नाथनगर में बाढ़ के बीच मगरमच्छ का आतंक, 5 लोग घायल, बच्चे की हालत नाजुक”

भागलपुर: नाथनगर प्रखंड के लालूचक मोहल्ला में बाढ़ का पानी पूरी तरह घुसने के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। पूरा इलाका जलमग्न है और ग्रामीण अपने घर छोड़कर महाशय ड्यौरी में शरण लेने को मजबूर हैं। इस बीच, घरों से सामान निकालने के दौरान एक खौफनाक हादसा हुआ—बाढ़ के पानी में घुसे एक मगरमच्छ ने पांच लोगों पर हमला कर दिया।

घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में किया जा रहा है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग भय के साए में जी रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जदयू के प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) अपर्णा कुमारी सीटीएस मैदान पहुंचीं और पीड़ितों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा और घायलों के उचित इलाज की मांग की।

स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
15 %
3.2kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular