HomeबिहारCrime News:: एकचारी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा व...

Crime News:: एकचारी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा व सिक्सर बरामद, मुख्य आरोपी फरार

भागलपुर  एकचारी थाना क्षेत्र के खवाशपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह छापेमारी 26 जून को गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए गए।

छापेमारी मंटू मंडल नामक व्यक्ति के घर पर की गई, जहां से पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की कई बोतलें, शराब निर्माण के उपकरण, एक देशी कट्टा और एक सिक्सर (देशी पिस्तौल) जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मंटू मंडल अपने घर को शराब निर्माण का केंद्र बनाकर अवैध कारोबार चला रहा था

कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि भागलपुर पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
8 %
6.1kmh
0 %
Sat
35 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular