HomeबिहारCrime News: नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार फैक्ट्री का खुलासा, हत्याकांड...

Crime News: नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता: हथियार फैक्ट्री का खुलासा, हत्याकांड का आरोपी रंजीत मंडल गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी रंजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी नवगछिया के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

24 जून को मिली थी युवक की लाश

24 जून 2025 को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी चंचल मंडल के पुत्र का शव मिर्जापुर घाट के किनारे मिला है। मौके पर पहुंचे बिहपुर अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष पुअनि मनीष कुमार ने एफएसएल टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाए।

मृतक के पिता के बयान पर बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

तकनीकी और मानवीय सूचना से गिरफ्तारी

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 27 जून को बिहपुर थाना क्षेत्र के निरुद्दीनपुर निवासी रंजीत मंडल (पिता: मनेजर मंडल) को मिर्जापुर घाट से गिरफ्तार किया गया।

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

पूछताछ के दौरान रंजीत मंडल ने न केवल हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी बल्कि अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। उसकी निशानदेही पर मिर्जापुर बिचली दियारा से

  • एक देसी कट्टा
  • कई अर्द्धनिर्मित हथियार
  • हथियार निर्माण के उपकरण
    बरामद किए गए।

आगे की कार्रवाई जारी

बरामद हथियारों के संबंध में एक अलग मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, डीआईयू प्रभारी पुअनि अमित कुमार, पुअनि धर्मवीर कुमार, सअनि अशोक कुमार तथा सशस्त्र बलों की भी प्रमुख भूमिका रही।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
35 %
2.6kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular