Homeबिहारसुधा उत्पादों के दाम में कमी, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

सुधा उत्पादों के दाम में कमी, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 21 सितम्बर: भारत सरकार द्वारा 3 सितम्बर 2025 को आयोजित जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्र सरकार ने 22 सितम्बर 2025 से कुछ दुग्ध उत्पादों पर जी.एस.टी. दरों में कमी की घोषणा की। इस निर्णय को लागू करते हुए बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने भी ‘सुधा’ ब्रांड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न दुग्ध एवं दुग्ध-आधारित उत्पादों के मूल्य में आवश्यक संशोधन किया है। यह कदम उपभोक्ताओं को सीधी आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मक्खन श्रेणी में टेबल बटर के दाम में कमी की गई है। 50 ग्राम का मूल्य 32 रुपये से घटाकर 31 रुपये, 100 ग्राम का 56 से 55 रुपये तथा 500 ग्राम का 275 से घटाकर 270 रुपये कर दिया गया है। पनीर उत्पादों में भी लाभ होगा, 100 ग्राम पनीर अब 46 रुपये, 200 ग्राम 85 रुपये और 500 ग्राम 205 रुपये में उपलब्ध होगा।

दूध उत्पादों में टेट्रा पैक टोन्ड मिल्क 1000 एम.एल. का मूल्य 74 से घटाकर 73 रुपये तथा टेट्रा पैक डी.टी.एम. मिल्क 1000 एम.एल. 70 से 68 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, एलेस्टर टोन्ड मिल्क और स्टैंडर्ड मिल्क की कीमतों में भी संशोधन किया गया है।

घी और जूस उत्पादों में भी उल्लेखनीय कमी की गई है। स्पेशल पाउच घी 200 एम.एल. अब 143 रुपये, 500 एम.एल. 315 रुपये, टेट्रा पैक घी 500 एम.एल. 325 रुपये और 1 किलो स्पेशल टीन पैक घी 640 रुपये में उपलब्ध होगा। एप्पल जूस 200 एम.एल. का मूल्य 25 से घटाकर 24 रुपये किया गया है।

कॉम्फेड ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि खरीदारी के समय दुकानदार से नयी दर की पुष्टि अवश्य कर लें। सुधा का यह निर्णय उपभोक्ता हित में एक सराहनीय पहल है। संस्था अपने उपभोक्ताओं को हमेशा शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मूल्य संशोधन के माध्यम से सुधा ने आर्थिक राहत और उपभोक्ता हित को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.6kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular