Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में उर्दू अदब का जश्न: टाउन हॉल में 7 फरवरी को...

भागलपुर में उर्दू अदब का जश्न: टाउन हॉल में 7 फरवरी को ‘फरोगे-ए-उर्दू’ सेमिनार का आयोजन

Bhagalpur News: उर्दू भाषा, साहित्य और शायरी के चाहने वालों के लिए भागलपुर में एक खास साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। उर्दू निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग), बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘फरोगे-ए-उर्दू’ सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा का आयोजन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को टाउन हॉल, भागलपुर में किया जाएगा।

यह एकदिवसीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय श्री एस. एम. मोहम्मद परवेज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर भागलपुर के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार और शायर अपनी बेहतरीन शायरी और विचारों से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे। सेमिनार और कार्यशाला के माध्यम से उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक समृद्धि पर गहन चर्चा की जाएगी, वहीं मुशायरे में शेरो-शायरी की महफिल सजेगी।

जिला उर्दू भाषा कोषांग, भागलपुर द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर साहित्यप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
13 %
2.9kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular