HomeबिहारCM महिला रोजगार योजना से बड़ी राहत: बिहार की 10 लाख महिलाओं...

CM महिला रोजगार योजना से बड़ी राहत: बिहार की 10 लाख महिलाओं को 28 नवंबर को मिलेगा 10-10 हजार रुपए का लाभ

Patna News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य की 10 लाख महिलाओं के खातों में 28 नवंबर 2025 को सीधे 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत करना है।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल की गई हैं। यह सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस राशि को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेंगे। अब तक इस योजना के तहत 1.40 करोड़ से अधिक राशि सीधे खातों में भेजी जा चुकी है।

रोजगार योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन लिए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाओं ने ऑफलाइन आवेदन दिए, जबकि शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जो महिलाएं पहले से जीविका समूह से जुड़ी थीं, उन्हें स्वतः लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है।

अब आने वाले दिनों में जीविका समूह से जुड़ी अधिक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जाने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। अभी तक कुल 13 लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, लाभार्थी महिलाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.6kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular