Homeपश्चिम बंगालकोलकातागर्मियों में रेलवे की बड़ी तैयारी! कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल...

गर्मियों में रेलवे की बड़ी तैयारी! कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

समर रश को देखते हुए खास सुविधा—भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन सेवा भी जारी

Malda News: गर्मियों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही भागलपुर और गांधीधाम के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन सेवा को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) रात 22:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) दोपहर 13:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन रात 23:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन पूर्वी रेलवे के अंतर्गत नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच की व्यवस्था की गई है।

बुकिंग की जानकारी जल्द:

रेलवे ने बताया है कि इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल सेवा जारी:

इसके अलावा, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन सेवा को भी जारी रखने का फैसला लिया है।
ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल 15 मई 2026 से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार (कुल 7 ट्रिप) को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल 18 मई 2026 से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार (कुल 7 ट्रिप) को संचालित होगी।

यात्रियों को बड़ी राहत:

गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह कदम काफी राहत भरा साबित होगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ भी कम होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
42.2 ° C
42.2 °
42.2 °
11 %
1.3kmh
0 %
Fri
41 °
Sat
45 °
Sun
43 °
Mon
41 °
Tue
31 °

Most Popular