Homeबिहार"सबका सम्मान, जीवन आसान” की दिशा में बड़ा फैसला: सप्ताह में दो...

“सबका सम्मान, जीवन आसान” की दिशा में बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अफसरों से सीधी मुलाकात– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार सरकार आम जनता के जीवन को सरल, सम्मानजनक और सुगम बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण जिले में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए एक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों का सम्मान सुनिश्चित करना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अब प्रत्येक सप्ताह दो कार्य दिवस—सोमवार और शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे। इस व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर थाना, अंचल, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर तक आम नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा, सात निश्चय–2 और सात निश्चय–3 से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है, उनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को बिहार ने नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों के भीतर सात निश्चय–3 कार्यक्रम को लागू कर यह संदेश दिया कि राज्य विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सात निश्चय–3 का मूल उद्देश्य “Ease of Living”, अर्थात आम नागरिकों के जीवन से रोजमर्रा की कठिनाइयों को कम करना है। सरकार इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन कदमों से जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत होगा। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रह

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular