Homeपॉलिटिक्सBhagalpur News: भागलपुर में जनसुराज की 'बिहार बदलाव सभा' को मिला जनसमर्थन

Bhagalpur News: भागलपुर में जनसुराज की ‘बिहार बदलाव सभा’ को मिला जनसमर्थन

डॉ. विकास पांडे ने कहा – “जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है

भागलपुर के चंपानगर स्थित मदनी मैदान में गुरुवार को जनसुराज द्वारा आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई और जनता ने अपनी अपेक्षाएं नेतृत्व के सामने रखीं।

सभा को संबोधित करते हुए जनसुराज के प्रमुख नेता डॉ. विकास पांडे ने कहा, “यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भागलपुर की जनता अब बदलाव चाहती है, और जनसुराज केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा है।”

उन्होंने कहा कि जनसुराज की जड़ें जनभागीदारी में हैं और जनता का समर्थन ही हमारी असली पूंजी है। डॉ. पांडे ने स्थानीय जनता का आभार प्रकट करते हुए यह भरोसा दिलाया कि उनकी आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और भागलपुर सहित पूरे बिहार में विकास की नई पटकथा लिखी जाएगी।

सभा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी, रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर लोगों ने सुझाव और समस्याएं साझा कीं। जनसुराज नेतृत्व ने इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
17 %
5.4kmh
100 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular