Homeधर्मबकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल...

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Bhagalpur News: आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

बैठक में 7 जून को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर व्यापक चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस अवसर पर राजद जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नट बिहारी मंडल और जदयू नेत्री प्रेम प्रभा सिन्हा ने नए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, “बकरीद एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे शांति और एकता के साथ मनाया जाना चाहिए। थाना प्रशासन पूरी तरह सजग है और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा रखता है।”

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल थे:

  • वार्ड पार्षद: विनोद रजक, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, पंकज यादव, विभुति यादव, रुबी देवी
  • वार्ड प्रतिनिधि: विपिन मंडल
  • राजनीतिक नेता: भाजपा से विजय सिंह, गौतम सिन्हा, विकास कुमार कर्ण; जदयू से नोमान अंसारी, मुकेश कुशवाहा, प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी देवी; राजद से अफरोज आलम, मो. मेराज, शहनवाज काजमी, शेराज; कांग्रेस से संजीव झा
  • स्थानीय जनप्रतिनिधि: मुखिया अशोक यादव
  • मस्जिद के प्रतिनिधि एवं शांति समिति के अन्य सदस्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और हर वर्ग के लोगों को पर्व में सहभागी बनाकर समरसता का संदेश देना था। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
48 %
3.3kmh
3 %
Mon
27 °
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °

Most Popular