Homeबिहाररोहतास में अधिवक्ता के घर छापा: अवैध हथियार बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

रोहतास में अधिवक्ता के घर छापा: अवैध हथियार बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

सासाराम के तकिया मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला बना संगीन; महिलाओं से मारपीट व धमकी के आरोप, कई संदिग्धों की पहचान जारी

Bihar News: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के तकिया मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिवक्ता के घर छापेमारी कर अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी अधिवक्ता पर मामूली विवाद के दौरान हथियार लहराने और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सामने आते ही सासाराम नगर थाना पुलिस ने अधिवक्ता राजकमल प्रसाद के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक अवैध कट्टा, एक पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से अधिवक्ता राजकमल प्रसाद और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
सासाराम SDPO-1 दिलीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी अन्य घटना में तो नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को घर के पास लकड़ी काट रहीं महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अधिवक्ता ने हथियार लहराते हुए धमकी दी और मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
हालांकि आरोपी अधिवक्ता राजकमल प्रसाद ने पुलिस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए बरामद हथियारों से अनभिज्ञता जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता के साथ अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
15 %
2.8kmh
0 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular