Homeभागलपुर सिटीभागलपुर जदयू ग्रामीण के नए जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद गुप्ता, नेताओं ने दी...

भागलपुर जदयू ग्रामीण के नए जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद गुप्ता, नेताओं ने दी बधाई

जदयू शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी नेताओं ने कहा– संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती पटेल नगर स्थित आवास पर फूल-माला पहनाकर हुआ स्वागत

Bhagalpur News: जनता दल (यू) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विवेकानंद गुप्ता को भागलपुर जिला जदयू ग्रामीण का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

जदयू के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साई ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विवेकानंद गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना एक सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने कहा कि जदयू हमेशा से समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। उन्हें विश्वास है कि विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में भागलपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

वहीं जदयू के महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जदयू की पकड़ और मजबूत होगी।

जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने भी विवेकानंद गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ता लगातार लगे हुए हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का स्वागत पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साई के पटेल नगर स्थित आवास पर किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत करने वालों में सुड्डू साई, संजय साह, राकेश कुमार ओझा, अजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, दीपक चौहान, सुबोध शर्मा, हीरा पांडेय, गुरुदेव मंडल, अनिरुद्ध मंडल, टिंकू मोदी सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.6kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular