Homeधर्मअजगैविनाथ धाम में वट सावित्री पूजा की धूम, वट वृक्ष के पास...

अजगैविनाथ धाम में वट सावित्री पूजा की धूम, वट वृक्ष के पास उमड़ी सुहागिनों की भारी भीड़

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पवित्र अजगैविनाथ धाम में सोमवार को वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में सुहागिनें कृष्णानंद स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर स्थित वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना करती नज़र आईं।

पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं यह व्रत

वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष (बरगद के पेड़) के नीचे बैठकर विधिपूर्वक पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।

सुहागिनों ने व्रत रखकर वट वृक्ष के चारों ओर सूत का धागा लपेटा, फल-फूल, मिठाई और पूजन सामग्री अर्पित कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पूरे इलाके में भक्ति-भाव, लोकगीतों और पूजा की गूंज सुनाई दी।

देशभर में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री व्रत

सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी यह पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, हर जगह महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष के नीचे पूजा करती दिखीं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
19 %
2.1kmh
1 %
Tue
28 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
37 °
Sat
39 °

Most Popular