Homeपॉलिटिक्सशाहकुंड में जीविका दीदियों का अनोखा अभियान — मेहंदी, रंगोली और रैली...

शाहकुंड में जीविका दीदियों का अनोखा अभियान — मेहंदी, रंगोली और रैली से गूंजा मतदान का संदेश

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान को नई दिशा दे रहा है। इसी क्रम में 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड में जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव का रूप दे दिया है। मेहंदी, रंगोली, रैली और संगोष्ठी जैसे रंगीन आयोजनों के माध्यम से वे हर घर तक यह संदेश पहुंचा रही हैं कि “11 नवंबर को पहले मतदान, फिर जलपान।

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित इस जागरूकता अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने हाथों में मतदान के प्रतीक चिह्न बनवाए, रंगोली के जरिये मतदाता जागरूकता के नारे लिखे और रैलियों के माध्यम से लोगों से मतदान दिवस पर मतदान केंद्र तक पहुंचने की अपील की। महिलाओं का यह उत्साह देखकर प्रशासन और स्थानीय लोग दोनों प्रभावित दिखे।

इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक मत भी लोकतंत्र की दिशा बदल सकता है, इसलिए सभी मतदाता बिना किसी भय या लालच के मतदान अवश्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है और यह सुनिश्चित करेगा कि बिहार में लोकतंत्र का यह उत्सव पूरी भागीदारी के साथ संपन्न हो।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
11 %
7.7kmh
0 %
Fri
33 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular