Homeभागलपुर सिटीबड़ी धनकर में आकाशीय बिजली से दो मासूमों की मौत, गांव में...

बड़ी धनकर में आकाशीय बिजली से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी धनकर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। आम चुनने गए दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बगीचे में खेलते समय हुआ हादसा

मृत बच्चों की पहचान मो. बाबर के 10 वर्षीय पुत्र आरभ और मो. मंजुर के 12 वर्षीय पुत्र मो. अरशद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आपस में गहरे मित्र थे और अक्सर साथ में खेलते थे। शुक्रवार दोपहर वे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में खेलने और आम चुनने के लिए गए थे।

इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों मासूम आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

परिजनों को लगी अनहोनी की आशंका, खोजबीन में हुआ खुलासा

परिजनों ने बताया कि जब बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश में निकले। बगीचे में पहुंचते ही उन्हें बच्चों के शव ज़मीन पर गिरे हुए मिले, और पास में आम बिखरे पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक की लहर, हर आंख नम

इस घटना के बाद पूरे बड़ी धनकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों बच्चों की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है। गांववासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
10 %
4.5kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular