Patna News: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस पर पूरे राष्ट्र ने उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ नमन किया। राजधानी पटना स्थित महाप्रयाण घाट (बांस घाट) पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिक्रमा कर उन्हें नमन किया।
समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी प्रतिनिधियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देशरत्न के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें शत-शत् नमन किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक तथा पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देशरत्न को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण और राष्ट्रपति पद तक उनकी भूमिका भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला मानी जाती है।
समारोह के अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में देशरत्न के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
देशरत्न को नमन: 63वें निर्वाण दिवस पर पटना में राजकीय श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने अर्पित किए पुष्प
महाप्रयाण घाट (बांस घाट) पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की ओर से भी पुष्पांजलि; शोक सलामी और दो मिनट का मौन रख राष्ट्र ने याद किया प्रथम राष्ट्रपति का योगदान
Bhāgalpur
overcast clouds
37.1
°
C
37.1
°
37.1
°
17 %
4.7kmh
100 %
Mon
36
°
Tue
37
°
Wed
36
°
Thu
33
°
Fri
37
°


