Homeराष्ट्रीयईरान–इज़राइल युद्ध में जहाज़ हमले में कहलगाँव के देवनंदन प्रसाद सिंह की...

ईरान–इज़राइल युद्ध में जहाज़ हमले में कहलगाँव के देवनंदन प्रसाद सिंह की दुखद मौत

कहलगाँव क्षेत्र के रानी बमियाँ गाँव निवासी, Bravo Shipping Company के Additional Chief Engineer, Safesea Vishnu ऑयल टैंकर पर कार्यरत देवनंदन प्रसाद सिंह ईरान के आत्मघाती हमले में निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Bhagalpur News: कहलगाँव क्षेत्र के रानी बमियाँ गाँव निवासी  Devnandan Prasad Singh का ईरान–इज़राइल संघर्ष के दौरान हुए आत्मघाती हमले में निधन हो गया। श्री सिंह Safesea Vishnu नामक ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे, जो Basra (Iraq) से Fujerah होते हुए Singapore की ओर जा रहा था। जहाज़ Marshal Islands के ध्वज के अंतर्गत संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज़ की अंतिम लोकेशन Port City Basra (Iraq) थी। बुधवार रात ईरान द्वारा किए गए हमले में यह जहाज़ उड़ा दिया गया, जिसके कारण श्री सिंह का असामयिक निधन हो गया। यह घटना न केवल उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

जीवन और योगदान

देवनंदन प्रसाद सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, परिश्रम और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे प्रवीण सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष- BCC) की बहन के दामाद भी थे। उनके निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक संदेश

क्षेत्रवासियों और परिवार के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
25 %
6.4kmh
100 %
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
35 °
Thu
34 °

Most Popular