Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, फुआ को बचाने उतरे...

भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, फुआ को बचाने उतरे तीन युवकों की डूबने से मौत

धोधा घाट पर गंगा की तेज धारा बनी काल, महिला को बचा लिया गया लेकिन तीन युवकों की चली गई जान; इलाके में पसरा मातम

Bhagalpur News: भागलपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गंगा स्नान के दौरान एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना भागलपुर के धोधा घाट की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद तीन युवक उसे बचाने के लिए तुरंत गंगा नदी में कूद पड़े।

बताया जा रहा है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे। लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई के कारण तीनों युवक खुद ही गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से रुकमनी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
15 %
6.6kmh
26 %
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular