HomeHealthबीएससी नर्सिंग परीक्षा में मचा हंगामा: देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं...

बीएससी नर्सिंग परीक्षा में मचा हंगामा: देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश, परिजनों ने दीवार पर चढ़कर जताया विरोध

Bhagalpur News: नाथनगर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को आयोजित बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब चार अभ्यर्थियों को सिर्फ तीन मिनट की देरी के चलते परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 8:30 था, जबकि अभ्यर्थी 8:33 बजे केंद्र पर पहुंचे। यह देरी उन छात्रों के लिए भारी पड़ गई, जो मुंगेर और आसपास के जिलों से आए थे। प्रवेश वंचित किए जाने पर अभ्यर्थियों के परिजन भड़क उठे और परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कुछ परिजन स्कूल की दीवार पर चढ़ गए और जबरन परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश की। करीब 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस बल ने स्थिति को संभालने के लिए हस्तक्षेप किया।

जमालपुर से आई एक अभ्यर्थी के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया, “हम सिर्फ तीन मिनट लेट पहुंचे थे। बहुत विनती की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। जब विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने हमें गालियां दीं। अगर हमने कोई अपराध किया है, तो हमें जेल भेज दीजिए—but please, abuse मत करिए।”

हालांकि, अधिकारियों की समझदारी और हस्तक्षेप के बाद सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हुई और स्थिति सामान्य हो गई।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular