Homeधर्मबकरीद पर सौहार्द का पैगाम: भागलपुर में फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन...

बकरीद पर सौहार्द का पैगाम: भागलपुर में फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Bhagalpur News: बकरीद पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शहर में अमन-चैन बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश देना था।

मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) टीम, और दंगा नियंत्रण बल के जवान शामिल रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि शनिवार सुबह 3 बजे से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा,

“बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च आवश्यक था। इससे जनता में विश्वास बढ़ा है और यह प्रशासन की सजगता का प्रतीक है।”

पुलिस और प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों में सकारात्मक संदेश गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि बकरीद का पर्व पूरी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
35 %
3.6kmh
84 %
Wed
35 °
Thu
32 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
40 °

Most Popular