Homeबिहारसुपरस्टार पूजा चटर्जी ने भोले के भजनों से बांधा समां, नमामि गंगे...

सुपरस्टार पूजा चटर्जी ने भोले के भजनों से बांधा समां, नमामि गंगे घाट पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

भागलपुर/सुल्तानगंज: सावन माह की पवित्रता और भक्ति भाव से ओतप्रोत दूसरे सोमवारी को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। इस विशेष अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार पूजा चटर्जी ने भगवान भोलेनाथ को समर्पित भजनों की अद्भुत प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।

पूजा चटर्जी ने “भोले भंडारी” और अन्य लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन की भूमिका उदघोषिका अंकिता पल्लव ने निभाई, जिन्होंने अपने सधे अंदाज से कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।

संगीत संयोजन में ढोल पर आदित्य राज और सत्य राज, ड्रम पर पप्पू गुप्ता, की-बोर्ड पर जिम्मी गुप्ता और संभव कुमार ने शानदार तालमेल दिखाया।

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के कर्मचारी राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रोता, कांवरिया एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन सावन की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाता है।


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
10 %
5.8kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
40 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
42 °

Most Popular