Bhagalpur News: भागलपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न गैस एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन एजेंसियों के पास गैस डिलीवरी का बैकलॉग है, उसे जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गैस की बुकिंग अधिक है और उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहां आपूर्ति बढ़ाई जाए। इसके लिए एजेंसियों को अतिरिक्त स्टाफ लगाकर दो से तीन शिफ्ट में डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
गैस एजेंसी के प्रबंधकों ने बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास पहले से एक या दो भरे हुए सिलेंडर मौजूद हैं, फिर भी वे बार-बार बुकिंग कर रहे हैं। जब डिलीवरी स्टाफ गैस लेकर पहुंचता है, तब पता चलता है कि उपभोक्ता का सिलेंडर अभी खाली ही नहीं हुआ है, जिससे अनावश्यक दबाव और देरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए कि वे केवल सिलेंडर खाली होने पर ही बुकिंग करें। अन्यथा ऐसी बुकिंग को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन लगातार गैस आपूर्ति की निगरानी कर रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन के इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि गैस वितरण व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी तथा उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध हो
भागलपुर में एलपीजी आपूर्ति को लेकर सख्ती, बैकलॉग खत्म करने के लिए डीएम के कड़े निर्देश
ज्यादा बुकिंग वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी सप्लाई, खाली सिलेंडर पर ही बुकिंग करने की अपील
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
34.4
°
C
34.4
°
34.4
°
11 %
7.7kmh
0 %
Fri
35
°
Sat
37
°
Sun
40
°
Mon
39
°
Tue
41
°


