Homeधर्मभजन-कीर्तन और भव्य भंडारे से गूंजा भागलपुर, रक्षा बंधन पर श्याम दरबार...

भजन-कीर्तन और भव्य भंडारे से गूंजा भागलपुर, रक्षा बंधन पर श्याम दरबार का आयोजन

भागलपुर:  रक्षा बंधन के अवसर पर डाटबाट हाई स्कूल के समीप भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों से पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर उठा।

आयोजक गुड्डू घोष ने बताया कि इस तरह के श्याम भजन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बाहर से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर सदन कुमार घोष, मदन कुमार घोष, अमित कुमार, जीत नारायण, अंकित कुमार, अन्वी,कबीर  समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
20 %
2.4kmh
83 %
Mon
32 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular